_photocaption_बोकारो | जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी जोरों पर है। बुधवार को सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ। निरीक्षण डीसी अजय नाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह ने किया। परेड निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने तिरंगे को सलामी भी दी। परेड में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, जिला सशस्त्र बल, जिला बल पुरुष व महिला का एक-एक प्लाटून, गृह रक्षक बल का एक प्लाटून, चौकीदार पुरूष-महिला का एक-एक प्लाटून, एनसीसी का एक प्लाटून और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं का तीन प्लाटून हिस्सा लेंगे।*photocaption*


