स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों में सरकार के खिलाफ रोष

अमृतसर| स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन पंजाब 196 ने पंजाब सरकार और प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया है। संगठन के सदस्यों का कहना है कि बार-बार पत्र देने के बावजूद सरकार उनकी जायज मांगों पर विचार नहीं कर रहे हैं और न ही बैठक बुला रहे हैं। इसे अपना अपमान मानते हुए संगठन ने फैसला किया है कि 15 जनवरी को संगरूर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के नेताओं ने स्पष्ट किया कि इस बार स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिवार गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सरकार या प्रशासन से किसी भी प्रकार का सामान या पुरस्कार स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि तुरंत बैठक बुलाकर जायज मांगों की अधिसूचना जारी की जाए। इस संबंध में जिला महासचिव परमजीत सिंह औजला, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *