स्वतंत्रता सेनानी अमर सिंह राठौर को श्रद्धांजलि अर्पित:निवाड़ी के पृथ्वीपुर में ‘दद्दा जी’ के स्मारक पर पुष्प चढ़ाए गए

निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर सिंह राठौर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। क्षेत्र में उन्हें ‘दद्दा जी’ के नाम से जाना जाता था। उनके स्मारक पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद किया। इस अवसर पर पृथ्वीपुर के विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अमर सिंह राठौर को क्षेत्र का गौरव बताया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि अमर सिंह राठौर ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय योगदान दिया था। उनके त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की गाथाएं आज भी क्षेत्र में याद की जाती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *