‘स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ’ का दिया संदेश:स्वदेशी सप्ताह समापन पर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

डीग में विद्या भारती संस्थान द्वारा संचालित माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में स्वदेशी सप्ताह का समापन हुआ। इस अवसर पर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने कामां गेट स्थित आदर्श विद्या मंदिर से कस्बे के मुख्य मार्गों से जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान बच्चों ने ‘स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ’ जैसे नारे लगाए। स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य राकेश सेठी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली से पहले स्कूल प्रांगण में बच्चों को संबोधित करते हुए राकेश सेठी ने कहा कि देश को सशक्त बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्वदेशी से हृदय में ‘स्व’ की भावना का विकास होता है। स्वदेशी सप्ताह के दौरान स्कूल में निबंध प्रतियोगिता, पत्र लेखन और प्रेरक प्रसंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल उदय सिंह ने सभी विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करने का संकल्प दिलाया। बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रिंसिपल राजेश शर्मा ने भी वर्तमान परिप्रेक्ष्य में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *