गरियाबंद| आत्मनिर्भर भारत संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और स्वदेशी अपनाने के संदेश को मजबूत करने भाजपा ने रविवार को स्वदेशी पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा राजिम विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में ग्राम पारागांव से भूतेश्वर महादेव तक निकली। जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, जनप्रतिनिधि आदि शामिल हुए।


