स्वयं के साथ समाज को बेहतर बनाने छात्रों को दी गई जानकारी

सोनहत | शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनहत में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (17 सितंबर) पर यूथ फीस फाउंडेशन टीम ने विश्व शांति में युवाओं की भूमिका विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला के माध्यम से यह जानकारी दी गई कि किस तरह युवा स्वयं को और समाज को बेहतर बनाने कार्य कर सकते हैं। जीवन की एक सकारात्मक दृष्टि विकसित करने की जरूरत है और इसमें युवा महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन कर सकते हैं। विदित हो कि यूथ पीस फाउंडेशन स्वास्थ्य व स्वच्छता अभियान, महिला स्वच्छता व जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संगठन है। कार्यशाला में टीम के राहुल कुमार राजवाड़े, सत्यनारायण राजवाड़े, सियाराम सोनपाकर, आरती, नेहा सिंह, कौशल्या देवांगन व संतोष सिंह शामिल हुए। मंच संचालन संतोष सिंह ने किया। इस दौरान टीम ने यूथ पीस फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम रावत द्वारा लिखित पुस्तक “श्वास” को महाविद्यालय को प्रदान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक शैलेश मिश्रा, पुष्प राम, करन सांधे, भंवर प्रताप सिंह, सैयदा जेबा बख्तियार, सरस्वती टोप्पो व सभी छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *