स्वर्णकार समाज का सामूहिक विवाह, 21 जोड़े परिणय सूत्र में:सोना-चांदी आभूषण सहित 1.25 लाख के उपहार देंगे, 22-23 जनवरी को होगा आयोजन

क्षत्रिय मैढ़ स्वर्णकार समाज संस्था उदयपुर की ओर से 22 और 23 जनवरी को उदयपुर के बेदला स्थित धाकड़ गार्डन में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। महासचिव किशन सोनी ने बताया कि सामूहिक विवाह में 21 जोड़ों का पंजीकरण हो चुका है, जो पूरी तरह नि:शुल्क था। आयोजन में करीब 10 से 12 हजार लोग शामिल होंगे। दोनों (वर-वधू) के परिवार से करीब 50-50 जने शामिल होंगे। इनमें उदयपुर संभाग के अलावा अजमेर, ब्यावर और टोंक से भी जोड़े शामिल हैं। विवाह आयोजन में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन और ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा को अतिथि होंगे। प्रति जोड़े को 1.25 लाख के उपहार: अध्यक्ष
अध्यक्ष ओंकारलाल सोलीवाल ने बताया कि प्रत्येक जोड़े को सरकार की तरफ से मिलने वाली एफडी भी कराई जाएगी। आयोजन समिति द्वारा प्रति जोड़े को 1.25 लाख रुपए के उपहार दिए जाएंगे। इनमें सोना-चांदी के आभूषण, फ्रिज, अलमारी, डबल बैड, टेबल-कुर्सी आदि शामिल हैं। इसके अलावा समाजजन और रिश्तेदार व्यक्तिगत उपहार देंगे। व्यवस्थाओं को लेकर 21 कमेटियां बनाई हैं। इनमें भोजन, आवास, पूछताछ, चिकित्सा, मंच, परिवहन और विवाह संस्कार आदि कमेटी बनाई हैं। पहले दिन पूजन-संगीत, दूसरे दिन बिंदोली, वरमाला रस्म होगी
महासचिव विष्णुशंकर वेवार ने बताया कि पहली दिन 22 जनवरी को सुबह 8:15 बजे गणपति स्थापना, दोपहर 12:15 बजे माताजी पूजन, शाम 4:15 बजे कलश और शाम 7 बजे स्नेह भोज होगा। इसके बाद संगीत संध्या का आयोजन होगा। दूसरे दिन 22 जनवरी को सुबह 8:15 बिंदोली निकाली जाएगी। जो बेदला तिराहा से धाकड़ गार्डन तक जाएगी। इसके बाद सुबह 11:15 बजे तोरण रस्म और दोपहर 12:15 बजे वरमाला रस्म होगी। दोपहर 1:15 बजे तुलसी विवाह और पाणिग्रहण संस्कार होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *