स्वागत में पटाखे चलाने पर कार्यकर्ताओं से नाराज हुए पायलट:बोले-किसी की शोक सभा में जाते समय ये करना क्या अच्छी बात है

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कोटपूतली-बहरोड़ के बानसूर में अपने स्वागत के दौरान पटाखे चलाए जाने पर नाराजगी जताई। पायलट पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना की शोक सभा में शामिल होने जाते समय मंगलवार रात 8 बजे बानसूर पहुंचे थे। पटाखे चलाने पर कहा-क्या ये अच्छी बात है सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं से कहा, पटाखे चलाने के लिए क्या आज मौका ठीक है। ये अच्छी बात है क्या? किसी की मौत हो जाए और हम वहां बैठने जा रहे हैं। यहां रुककर राम-राम करना अलग बात है, लेकिन आप लोग पटाखे चला रहे हो। आप ऐसे ही राम-राम कर लो। मैं दोबारा आ जाऊंगा, लेकिन ऐसे मत करो। इसी बीच एक कार्यकर्ता ने कहा कि ठीक आप फ्री होकर आज जाओ, इसके जवाब में पायलट कहते हैं कि तुम मुझे फ्री करवाओगे लगता है। किशनगढ़ के बघेरी जा रहे थे पायलट दरअसल… सचिन पायलट पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर उनके गांव किशनगढ़ क्षेत्र के बघेरी जा रहे थे। इस दौरान उनके बानसूर पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में कांग्रेस इकट्ठा हो गए और उनके स्वागत में पटाखे चलाने लगे। उनके इस बयान के बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने अपनी गलती स्वीकार की और आगे से इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं करने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *