सवाईमाधोपुर| स्वामित्व भूमि से जबरन रास्ता निकालने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़ित कंवरपाल गुर्जर निवासी महेसरा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस पर कलेक्टर ने मलारना डूंगर एसडीओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 25 मई 1998 को श्योजी मीना निवासी महेसरा से पुश्तेनी कब्जा स्वामितव के आधार पर क्रय किया था। तब से ही उनका मकान पर कब्जा चला आ रहा है। इस पर कुछ रसूखदार जबरन लठ के जोर पर रास्ता निकालना चाहते हैं। जबकि पूर्व से ही उनका रास्ता मौजूद है, जो मुख्य सड़क से जोड़ता है। ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत जोलंदा द्वारा 3 व 6 फरवरी 2026 को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस दिया है। पीड़ित ने मामले में आवश्यक कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।


