खैरथल| हनुमान पहाड़ी स्थित कैलाश पर्वत मंदिर में 13वां महाशिवरात्रि पर्व मेला 16 फरवरी को मनेगा। आयोजन समिति के अनुसार 15 फरवरी को दोपहर 1:15 बजे शोभायात्रा एवं नगर भ्रमण के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। मुख्य पर्व 16 फरवरी को मनाया जाएगा। सुबह 8:15 बजे पंचामृत अभिषेक, 9:15 बजे हवन तथा 11:15 बजे बाबा का गुणगान और प्रसाद वितरण किया जाएगा। साथ ही सुबह 11 से शाम 7 बजे तक भजन-कीर्तन होंगे।


