स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्रों ने किया थाने का भ्रमण:पुलिस कार्यप्रणाली और कानून की जानकारी दी गई, सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी जाना

कोंडागांव में स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, धनोरा के छात्रों ने शनिवार को थाना धनोरा का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों में कानून, सुरक्षा और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान बच्चों को थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस की जिम्मेदारियां और आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक भुनेश्वर नाग के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को सबसे पहले थाना प्रभारी कक्ष दिखाया गया। यहां उन्हें थाना प्रभारी के कर्तव्यों, कक्ष में लगे क्षेत्रीय मानचित्र, वरिष्ठ अधिकारियों के नाम बोर्ड और सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता समझाई गई। छात्रों को पुलिस हेडक्वार्टर में किया गया भ्रमण इसके बाद, बच्चों को इसके बाद हेडक्वार्टर कक्ष में ले जाया गया। वहां उन्हें रोजनामचा लेखन, विभिन्न अभिलेख, तख्तियां, VCNB प्रणाली और वायरलेस संचार के बारे में जानकारी दी गई। फिर आर्म्स कक्ष में पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार और गोला-बारूद के बारे में बताया गया। इसके अलावा, मालखाना में जब्त की गई संपत्ति को संभालने और रखने की प्रक्रिया से भी बच्चों को परिचित कराया गया। थाना भ्रमण में बच्चों ने जाना हेल्प डेस्क CCTNS कक्ष में छात्रों को ऑनलाइन FIR दर्ज करने और अन्य रिकॉर्ड डिजिटल तरीके से संभालने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके अलावा, उन्हें महिला हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष और महिला-पुरुष बंदीगृह का भी भ्रमण कराया गया। इस पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। भ्रमण के उपरांत विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, नवीन आपराधिक कानूनों, महिला अपराधों, नशामुक्ति और विशेष रूप से सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में 1930 पर कॉल करें और अन्य आपात स्थितियों में 100 या 112 डायल करें। इस शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों और थाना धनोरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह पहल बच्चों में कानून के प्रति सम्मान, सुरक्षा की समझ और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *