स्वामी गोविंदानंद सरस्वती का आचार्य प्रमोद कृष्णम् पर बयान:संभल में बोले- असली जन्मस्थली बताएं, लोग कहेंगे फर्जी पीठाधीश्वर

संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित प्राचीन श्रीकल्कि विष्णु मंदिर में कर्नाटक से किष्किंधा रथ लेकर पहुंचे स्वामी गोविंदनंद सरस्वती ने कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आचार्य प्रमोद कृष्णम् को सलाह देते हुए कहा कि वे अच्छे कार्य कर रहे हैं, लेकिन लोगों को यह स्पष्ट करें कि वे फर्जी पीठाधीश्वर नहीं हैं। “कल्कि पीठाधीश्वर का कोई उल्लेख नहीं” स्वामी गोविंदनंद ने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम् द्वारा भगवान कल्कि के लिए भव्य कल्कि धाम बनाने का प्रयास सराहनीय है, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बताना चाहिए कि असली कल्कि भगवान की जन्मस्थली यही प्राचीन श्रीकल्कि विष्णु मंदिर है। “भ्रम से बचें, स्पष्टता रखें” स्वामी गोविंदनंद ने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम् को हर स्थान पर स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि असली कल्कि भगवान का मूल प्रकट स्थल संभल का प्राचीन श्रीकल्कि विष्णु मंदिर है। इससे भक्तों की आस्था मजबूत होगी और लोग भ्रमित नहीं होंगे। “अभी कल्कि का अवतार नहीं हुआ है” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में कल्कि भगवान का अवतार होगा, लेकिन अभी तक उनका अवतार नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि कल्कि पीठ और पीठाधीश्वर जैसी कोई चीज नहीं है। अयोध्या की राम जन्मभूमि का उदाहरण देते हुए स्वामी गोविंदनंद ने कहा कि जिस तरह राम जन्मभूमि एक ही है और उसे बदला नहीं जा सकता, उसी प्रकार कल्कि भगवान की जन्मस्थली भी एक ही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *