स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा पथ संचलन

बैकुंठपुर | स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रेमाबाग मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में भव्य युवा पथ संचलन का आयोजन किया गया। अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवा स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया और नगरवासियों को राष्ट्रनिर्माण का संदेश दिया। मुख्य वक्ता सिद्धिविनायक पांडेय ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरक जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से पंच परिवर्तन अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। उन्होंने अखंड भारत के निर्माण में युवाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया। इस अवसर पर सह जिला संघचालक नरेश सोनी सहित कई वरिष्ठ स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आगामी युवा संगम आयोजनों में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल होने का आग्रह किया गया। पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *