भास्कर न्यूज | चिरमिरी भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन बालोद जिले के दुधली में संपन्न हुआ। 9 से 13 जनवरी तक चले इस राष्ट्रीय समागम में छत्तीसगढ़ की मेजबानी के बीच मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भ रतपुर (एमसीबी) जिले के चयनित 75 सदस्यीय दल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जंबूरी का मुख्य उद्देश्य युवाओं में आत्मनिर्भरता, टीम भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना था। जिला शिक्षा अधिकारी व जिला आयुक्त आरपी मिरे के आदेश और राज्य मुख्यालय आयुक्त शैलेन्द्र मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के दल ने इसमें हिस्सा लिया। दल का नेतृत्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त शांतनु कुर्रे ने किया। जिले के स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजरों ने कई राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। मार्च पास्ट अशोक साहू, स्टेट नाइट विनोद बेहरा, ग्लोबल डेवलपमेंट विलेज अनुभव गुप्ता, कैंप क्राफ्ट जितेन्द्र सिंह, एडवेंचर कमलेश बसंत, एथेनिक फैशन शो सोनम कश्यप, लोक नृत्य अंजलि गोवल, फूड प्लाजा सरस्वती देवी और कैंप फायर में रश्मि रानी गुप्ता के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया गया। सुमित्रा यादव के नेतृत्व में पीजन शो (झांकी) आकर्षण का केंद्र रही। जंबूरी में सेजेस खड़गवां, शासकीय उमा विद्यालय देवाडांड, उधनापुर, कन्या चिरमिरी, बेलबहरा, नागपुर, कन्या मनेंद्रगढ़, जनकपुर, भरतपुर, सेंट जोसेफ तेंदुडांड, न्यू लाइफ जनकपुर, बियानी कलमबड़ेरी और सरस्वती शिशु मंदिर डोमनहिल के प्रतिभागी शामिल हुए।


