टिटिलागढ़| स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के मौके पर सोमवार को टिटिलागढ़ में हिंदू समाज की तरफ से एक बड़ी शोभायात्रा निकाली गई। विधायक नवीन जैन खुद बाइक पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। महाराज सागर के पास हनुमान मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई और शहर का चक्कर लगाते हुए ओवरब्रिज के पास सभा स्थल पर पहुंची। इसके बाद गायत्री परिवार की तरफ से होम यज्ञ का आयोजन किया गया। ओवरब्रिज के पास स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का विधायक नवीन जैन ने अनावरण किया। इसके बाद वहां विराट हिंदू सम्मेलन की तरफ से एक आमसभा हुई। इस मौके पर विधायक नवीन जैन, म्यूनिसिपैलिटी चेयरमैन ममता देवी जैन, स्वामी दिव्य लीला नंदा, टिके लाल बेहरा, डुंबरू धर कर्मी सहित अन्य मौजूद थे।


