स्वामी विवेकानंद के सपनों को पूरा करने की दिशा में बढ़े युवा

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव पंडित शिवकुमार शास्त्री कृषि कॉलेज एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। प्रो. विजय मानिकपुरी कार्यक्रम अधिकारी कांफ्लूएंस कॉलेज ऑफ़ हायर एजुकेशन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद न केवल एक महान आध्यात्मिक गुरु बल्कि शिक्षा, समाज सुधार और युवा शक्ति के सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत भी रहे। उनका जीवन और विचार हमें आत्मनिर्भरता, सेवा और आत्मा की शक्ति पहचानने मार्गदर्शन देता है। यह शिविर नहीं साधना है। जिसमें हम सब साधक हैं और हमें समाज को साधना है। अपने व्यवहार, कार्यों, सेवा, प्रेम, अनुभव से आप सभी शिविर से सीख कर जाएंगे। सफाई, पर्यावरण संरक्षण, सड़क, सोखता निर्माण इन सब में बड़ी बात हमारे व्यक्तित्व की है। जो साहस, और योजना से परिपूर्ण है। आप सब तब तक नहीं रुकेंगे जब तक समाज में उजियारा नहीं ला देते। राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के माध्यम से स्वामी जी के सपनों के भारत को पूर्ण करने की दिशा में आगे बढ़े। राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्येय वाक्य “मैं नहीं, बल्कि आप” युवाओं को सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करना, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय एकता, अखंडता की भावना, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, राहत कार्य जैसे विभिन्न सामाजिक सेवाओं का प्रशिक्षण देना उद्देश्य है। आयोजन में शिवाजी लिमजे, डॉ. ओंकार लाल श्रीवास्तव, विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *