राजनांदगांव| सोमनी समीपस्थ नवीन ग्राम पंचायत परमालकसा के पदाधिकारियों ने चुनाव जीतने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके राजनांदगांव निवास में मुलाकात की। नवीन पंचायत बनाए जाने पर नव निर्वाचित सरपंच परमीला साहू, उपसरपंच विकास बंजारे, हिरेन्द्र साहू, तिलेश्वरी मारकंडे, मनीषा मारकंडे, लिलेश्वरी साहू, सुनीती साहू, संगीत यादव, बुथ अध्यक्ष भूषण लाल साहू, समय लाल साहू, भुनेश्वर साहू, अगेश्वर साहू, संजय साहू, मंगतू राम यादव ग्राम कोटवार नीरा बाई ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान कर आभार जताया। सरपंच परमीला साहू ने एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पंचायत मंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया।


