स्वामी विवेकानंद जयंती पर अरनोद में निकली भव्य शोभायात्रा:400 छात्रों ने लिया हिस्सा, कर्नल जयराज सिंह ने युवाओं को किया प्रेरित

अरनोद में स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई ने भव्य शोभायात्रा और युवा उद्घोष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। शोभायात्रा में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यात्रा नगर भ्रमण के बाद विवेकानंद मार्ग पर समाप्त हुई, जहां युवा उद्घोष कार्यक्रम में प्रसिद्ध बाल क्रिकेटर सुश्री सुशीला मीणा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल जयराज सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने अपने कारगिल और सियाचिन युद्ध के अनुभवों को साझा करते हुए युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। प्रांत सह मंत्री आनंद निनामा ने कहा कि विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि अभाविप स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलने वाला छात्र संगठन है, जो पूरे वर्ष विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है। जिला संयोजक विशाल डांगी और नगर मंत्री बबलू राणा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी नगरवासियों, संगठन के पूर्व एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *