ओडिशा के छात्र का सुसाइड,भाई बोला- घर आने वाला था:कहा- कोटा में स्टूडेंट क्यों सुसाइड कर रहे , जांच हो; पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा

कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में 16 जनवरी की रात को जेईई की तैयारी कर रहे कोचिंग स्टूडेंट ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड किया था। उसने अपने भाई से बात की थी। कहा था- एक महीने बाद घर आऊंगा। विज्ञान नगर थाना एसआई अंजली ने बताया- जेईई की तैयारी कर रहा अभिजीत गिरी (18) ओडिशा का रहने वाला था। उसके परिजन शुक्रवार रात कोटा पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। स्टूडेंट का मोबाइल जब्त किया है, जिसकी जांच की जा रही है। जिस रूम में अभिजीत रह रहा था, उसमें पंखे में एंटी हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा हुआ था। ऐसे में नगर निगम ने 17 कमरे के हॉस्टल को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया है। भाई से एक घंटा फोन पर की थी बात मृतक छात्र के भाई दीपेंद्र गिरी ने बताया- अभिजीत पढ़ाई में अच्छा था। दसवीं में 94% अंक हासिल किए थे। वह अपने मन से कोटा में जेईई की कोचिंग करने आया था। उसने बुधवार शाम को एक घंटे तक मुझसे मोबाइल पर बात की थी। उसने बोला था- एग्जाम खत्म होने के बाद एक महीने बाद घर आऊंगा। वह हर दिन परिवार से बात करता था। कोटा में सुसाइड क्यों हो रहे, जांच हो 16 जनवरी को शाम लगभग 6 बजे हॉस्टल से फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है। थोड़ी देर बाद विज्ञान नगर थाने से फोन आया कि अभिजीत ने फांसी लगा ली। उसे किसी भी प्रकार की कोई परेशानी भी नहीं थी। कोचिंग भी रोजाना जा रहा था। कोटा में स्टूडेंट क्यों सुसाइड कर रहे हैं। इसके बारे में जांच होनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *