स्वामी विवेकानंद जयंती पर एबीवीपी ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

भास्कर न्यूज | राजधनवार प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन तत्वावधान में धनवार प्रखंड इकाई द्वारा शनिवार को धनवार टाउन हॉल में प्रतिभा खोज परीक्षा एवं सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुबोध कुमार राय, जिला परिषद सदस्य उदय सिंह, पांडेयडीह मुखिया प्रतिनिधि उमेश दास एवं जिला सचिव दिनेश साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और राष्ट्रगान के साथ किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक जयराम कुमार महतो ने कहा कि गिरिडीह जिले में लगभग 750 और पूरे झारखंड में करीब 15,000 निजी विद्यालय संचालित हैं, जिन्हें अभी तक मान्यता नहीं मिली है। कार्यक्रम में अध्यक्ष रंजीत कुमार सोनी, सचिव अनिल कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष रणधीर कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, उपसचिव सुबल कुमार, उपकोषाध्यक्ष संजिव कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी सच्चिदानंद राय, गोविंद राय, असलम, संदीप कुमार, संतोष कुमार सहित सैकड़ों विद्यालय संचालक उपस्थित थे। भास्कर न्यूज |गिरिडीह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में गिरिडीह महाविद्यालय मैदान में शनिवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एबीवीपी बिहार-झारखंड क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता चुनुकांत, डॉ. सुमन कुमार, डॉ. एस.पी.सिन्हा,डॉ.अनुज कुमार एवं प्रो. विनीता कुमारी शामिल हुए। अतिथियों ने युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद एवं विद्या की देवी मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर तथा फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और स्वामी विवेकानंद के स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन के विचार को जन-जन तक पहुंचाना है। एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है, आधारभूत सुविधाओं का अभाव है तथा विश्वविद्यालयों में समय पर परीक्षा और परिणाम घोषित नहीं हो पा रहे हैं। इससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने राज्य सरकार पर युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो एबीवीपी आंदोलन करेगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश एसएफएस सह प्रमुख अनीश राय ने किया। मौके पर जिला प्रमुख प्रो. राजकुमार वर्मा, नगर अध्यक्ष ज्योति चौधरी, नगर मंत्री नीरज चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि त्रिवेदी सहित आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *