अमृतसर| एडीसी अमित सरीन ने बताया कि स्वामी विवेकानंद नशा मुक्ति केंद्र में रोजाना सुबह योगा क्लासेज लगाई जा रही है। करीब 50 मरीज योग से जुड़ चुके हैं। योगा ट्रेनर सुनील कुमार ट्रेनिंग दे रहे। योग सत्रों में विश्राम, ध्यान, हल्के व्यायाम, हास्य चिकित्सा, ताली चिकित्सा, योग आसन और प्राणायाम जैसी गतिविधियां शामिल हैं। जो कि तनाव दूर करने तथा रोगियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। सीएम योगशाला के तहत जिले में 234 योग कक्षाएं चल रही हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में 140 ग्राम पंचायतें भी योगा क्लासेज का लाभ उठा रहीं। जिले के निवासी अपने क्षेत्र में योग कक्षाएं शुरू करना चाहते हैं तो हेल्पलाइन नंबर 76694-00500 पर कॉल कर सकते हैं।


