अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी ने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने को लेकर अफसरों को निर्देश दिया कि सूखा राशन-पानी, पशु दवाइयों का स्टॉक का प्रबंध समय रहते कर लें। गंदे नालों, सीवरों आदि की पहले ही सफाई करवा ली जाए। ताकि बाढ़ की स्थिति में पानी की निकासी की जा सके। किसी विभाग को बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सामान खरीदने की आवश्यकता है तो क्रय-विक्रय का प्रस्ताव तुरंत भेजा जाए। खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी को कहा कि अपने स्तर पर सूखे राशन व पानी की व्यवस्था पहले से ही कर लें। मंडी अधिकारी खाद्यान्न को नुकसान से बचाने के प्रबंध पहले ही कर लें।


