सो रहे परिवार को चोरों ने बनाया निशाना, सोना और नकदी चोरी

भास्कर न्यूज | अमृतसर जंडियाला गुरु के अकालगढ़ ढपइया में एक परिवार के घर में रात के समय चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने 27 मई की रात को उस समय घर को निशाना बनाया, जब पूरा परिवार सो रहा था। पीड़ित परिवार की सदस्य परमजीत कौर ने बताया कि 27 मई की रात को वह, उनके पति धर्मेंद्र सिंह और बेटा जुगराज सिंह घर के अंदर सो रहे थे, जबकि उनके ससुर दविंदर सिंह और सास सिमरजीत कौर घर के आंगन में सो रहे थे। सुबह करीब 4:30 बजे धर्मेंद्र सिंह ने उन्हें चोरी होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने घर की जांच की तो पता चला कि लॉबी वाले दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी और स्टोर रूम में रखी दो अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। चोर वहां से 6 सोने की चेन, 2 सोने की चूड़ियां, 2 जोड़ी कान के झुमके, 1 डंडी झुमकी, 2 जोड़े टॉप्स, 2 जोड़ी बालियां, 10 सोने के सिक्के, 2 सोने के कड़े, 1 सोने का ब्रेसलेट और 5 हजार रुपये नकदी राशि चोरी कर ले गए। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *