विधवा को डायन बता प्रताड़ित कर रहे लोग:मां के देहांत के पीछे महिला को वजह मान रहा दंपती, घर के सामने खड़ी कर दी दीवार

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में एक विधवा को डायन बताकर लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला को पड़ोस में रहने वाले मंगल घोष और उसकी पत्नी झुमा घोष डायन बताकर प्रताड़ित करते हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं। घोष दंपती अपनी मां की मौत के पीछे पीड़िता को वजह मानते हैं। महिला के घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं रहने के कारण उसके घर के आगे की सरकारी जमीन, जहां से घर से निकलने का रास्ता है, वहां बांस व ईंट से दीवार खड़ी कर कर दी गई है। घोष दंपती की बातों में आकर गांव के कई अन्य परिवार भी महिला को डायन मानने लगे हैं। इस कारण महिला के घर आना-जाना तो दूर, उससे बातचीत तक बंद कर दी है। आदित्यपुर पुलिस पीड़िता के पास पहुंची और बयान लिया केवल पड़ोस का एक परिवार महिला से बातचीत करता है। इस मामले में पीड़िता ने सरायकेला-खरसावां के डीसी कार्यालय और एसपी के पास लिखित शिकायत की है। जिला कार्यालय से आदेश मिलने पर गम्हरिया सीओ कार्यालय, आदित्यपुर पुलिस पीड़िता के पास पहुंची और बयान लिया। पूरे मामले की जानकारी मिलने पर कोल्हान में डायन प्रथा उन्मूलन के लिए काम करने वाली पद्मश्री छुटनी महतो भी पीड़िता के घर पहुंची। छुटनी महतो ने महिला से पूरी जानकारी ली और हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। बेटे को पागल बना दिया जैसे लगाते हैं आरोप: पीड़िता पीड़िता ने बताया मंगल घोष की मां का देहांत होने के बाद वह उसे डायन का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने लगा। मंगल व उसकी पत्नी गांव के लोगों को कहती है- उसने पहले अपने पति को खा लिया। फिर बेटे को पागल बना दिया। अब मंगल की मां को खा गई। ऐसे आरोप लगा घोष दंपती मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत की थी पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 3 साल से बेटे का पता नहीं
पीड़िता ने कहा उनका एक बेटा था। उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। 3 साल पहले बेटा कहीं चला गया। काफी खोजने पर भी नहीं मिला। घर में पुरुष सदस्य नहीं होने का फायदा उठाकर घोष दंपती उसकी और आसपास की सरकारी जमीन हड़पने के लिए षडयंत्र कर रहा है। घोष दंपती अपने घर का गंदा पानी भी उसके घर की ओर बहा रहा है। दूसरी ओर मंगल घोष की पत्नी जुम्मा घोष ने कहा-पड़ोस में रहने वाली औरत ठीक नहीं है। तंत्र मंत्र करवा लोगों का नुकसान कर रही है। वन विभाग की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है। ग्रामीण मामले को डायन का रूप दे रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस जल्द जांच पूरी कर मामले का निपटारा कर देगी। -विनोद तिर्की, आदित्यपुर थाना प्रभारी मैं पीड़िता के घर गई थी। डायन बोलकर उसकी जमीन हड़पने की कोशिश हो रही है। पुरुष सदस्य नहीं होने के कारण मंगल घोष और अन्य लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। घर जाने का रास्ता घेर दिया गया है। मंगल घोष अपने घर का गंदा पानी इसके घर की ओर गिरा रहा है। पीड़िता के साथ गलत हो रहा है। प्रशासन ठोस कार्रवाई करें। -छुटनी महतो

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *