रांची | ऐतिहासिक स्वामी विवेकानंद सरोवर के तट पर रविवार को भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य जलस्रोतों को स्वच्छ व निर्मलता के लिए जन-जन में जागृति लाना है। गंगा यात्री पीयूष पाठक के साथ आयुष मिश्र व राजन पाण्डे ने गंगा आरती की। गंगा आरती का आयोजन प्रत्येक महीने के दूसरे रविवार को किया जाता है। मौके पर पंडित प्रमोद उपाध्याय, रोटी बैंक रांची के विजय पाठक, कमल मिश्र व अन्य लोग शामिल हुए।


