रांची | मदरसा कुल्यतुल बनात परहेपाट रातू में शैक्षणिक और सांस्कृतिक सह वार्षिक पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कम से कम खर्च करें, लेकिन बच्चों को शिक्षित जरूर बनाएं। मंत्री ने मदरसा को हॉस्टल देने की घोषणा की। जेएमएम जिला संयोजक मुश्ताक आलम ने कहा कि कुल्यतुल बनात परहेपाट जैसे मदरसा झारखंड के हर जगह में खोलने की जरूरत है। मौके पर मदरसा के बच्चों ने नाटक का मंचन समेत कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।


