पाली| एसडीएम पाली रोहित कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। आईपीडी विभाग, चिकित्सक कक्ष, लेबर रूम, किचन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्किंग सेवा का अभाव पाया गया। बीएमओ डॉ. अनिल शराफ ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में महिला रोग विशेषज्ञ और निश्चेतना विशेषज्ञ हैं, लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ और सर्जन की कमी बनी हुई है। इस मौके पर तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी, नायब तहसीलदार सुजीत पाटले, रशिका अग्रवाल, नायब तहसीलदार डॉ. प्रभात तिवारी, बीपीएम डॉ. सूर्यांशु सिंह राजपूत मौजूद रहे।।


