निर्वाचक नामावली की कलेक्टर ने समीक्षा की

दोरनापाल| कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में गुरुवार को कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक हुई। इसमें कैटेगरी सी अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित दावा-आपत्ति व सुनवाई की कार्ययोजना तैयार की गई और ज्यादा से ज्यादा फॉर्म-6 एकत्र करने संबंधित अफसरों को निर्देश दिए गए। यह बैठक निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत हुई, जिसकी अर्हता तिथि 1 जनवरी तय है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर को किया गया। इसके बाद 22 जनवरी तक दावा-आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया चलेगी। कलेक्टर ने अफसरों को निर्देश देते कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा आवेदन लिए जाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *