स्वास्थ्य जांच में 50 लोग लाभान्वित

भास्कर न्यूज | लोहरदगा सेवा भारती के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर में 162वां सप्ताह के रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल व सहसचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया। वहीं शिविर में 50 लोग अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर लाभान्वित हुए। वहीं हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, ऑक्सीजन लेवल आदि की निशुल्क जांच की गई। वहीं बताया गया कि अन्य सभी प्रकार की स्वास्थ जांच पैथोलॉजी के माध्यम से आधे ख़र्च में की जाती है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जरूरतमंद एवं असहायों की सेवा करना ही हम सभी का धर्म है। कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां नहीं रहने के कारण बीमारियां बढ़ाते चली जाती है। वे नि:संकोच होकर शिविर में आकर अपने स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों के साथ डॉक्टर से परामर्श भी ले सकते हैं। डा कुमुद अग्रवाल ने कहा कि बारिश के मौसम में बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। इसीलिए स्वास्थ्य के प्रति खास ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने आसपास जल जमाव न होने दें। मौके पर सुबोध महतो, अतुल सर्राफ, संध्या देवी, अंजली सर्राफ, मुकेश गुप्ता, नीतिश शर्मा, मनीष बरई, राजेश अग्रवाल, सागर मंडल, सुरेंद्र गुप्ता, सचिता अग्रवाल, कृष्ण कुमार, रामजी प्रसाद, शंभू सिंह, केशव महतो, रैमुन्नी देवी, बिगन प्रसाद, देवकी देवी, लीला देवी, तुलसी उरांव, आस्था उरांव, रामप्रसाद कसेरा, उमा देवी, शोभा कुमारी, रमेश शर्मा, नंदलाल कास्यंकार, नवनीत गौर, अनुप्रिया कुमारी, रानी देवी, रामजी शाह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *