बैकुंठपुर | छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती महोत्सव पर जिला श्रम पदाधिकारी कार्यालय ने श्रमिकों और जनता के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया है। शिविर 15 सितंबर को बैकुंठपुर के मानस भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगेगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट से स्वास्थ्य जांच, परामर्श व दवा मुफ्त दी जाएंगी।


