भास्कर न्यूज | प्रतापपुर मवेशी तस्करी के मामले में प्रतापपुर पुलिस ने चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे तस्करी में उपयोग किए चार वाहन सहित 41 लाख की संपत्ति जब्त की है। इससे पहले 29 अगस्त को पुलिस ने दो पिकअप वाहन से 10 मवेशी बरामद किए थे और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उस समय कुछ आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान फरार आरोपी तेजराम सोनवानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने फिरोज अंसारी, दीपक सोनवानी और सुरेंद्र रवि के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद सभी को दबोचा। आरोपियों में तेजराम सोनवानी (41), फिरोज अंसारी (35), दीपक सोनवानी (30) व सुरेंद्र रवि (25) हैं।


