लुधियाना|खालसा कॉलेज फॉर वुमन, सिविल लाइंस की ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने रोटरी क्लब ऑफ लुधियाना मिडटाउन के सहयोग से हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया। इसमें करीब 300 छात्राओं और स्टाफ ने विभिन्न जांचें कराईं। कैंप का उद्घाटन खालसा इंस्टीट्यूट्स की डायरेक्टर डॉ. मुक्ति गिल ने किया जबकि मुख्य अतिथि डॉ. संदीप पुरी रहे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन राजन कपूर और अंजू कपूर की देखरेख में हुए कैंप में स्त्री रोग, त्वचा, मनोरोग, ईएनटी, मेडिसिन, फेफड़ों की कार्यक्षमता समेत कई जांचें की गईं। एसपीएस अस्पताल सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मुफ्त सेवाएं दीं। डॉ. बिमल कानिश, डॉ. वनीत कौर, डॉ. आरके गोयल, डॉ. विकास लूंबा, डॉ. विनीत गुलाटी सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे। रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट रोटेरियन अश्वनी गर्ग व अन्य सदस्य भी कैंप में सक्रिय रहे। डॉ. कमलजीत ग्रेवाल ने सभी का आभार जताया।


