लुधियाना |हैबोवाल कलां स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर का 21वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारियां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गईं। मंदिर कमेटी के प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में श्री बालाजी महाराज को प्रथम निमंत्रण अर्पित किया गया। इस अवसर पर अमन जैन, ऋषि जैन व अनुज मदान ने श्रृंगार कार्य की शुरुआत की जानकारी दी। आचार्य पं. विष्णु सहित अन्य पुजारियों को निमंत्रण दिया गया। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मंदिर में 1254वां हवन यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें सौभाग्यशाली यजमान परिवार ने पूर्ण आहुतियां दीं। 1672 भक्तों ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रसिद्ध भजन गायक शिवांग बेटा व पार्टी (लुधियाना) ने सुंदर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देशभर के भक्तों को आमंत्रण भेजा जा रहा है। कार्यक्रम में देश की ख्यात भजन मंडलियां भक्ति प्रस्तुति देंगी।


