स्वास्थ्य, तरक्की व विश्व शांति की प्रार्थना की

भास्कर न्यूज |लुधियाना न्यू सुभाष नगर स्थित श्री सिद्ध योगी बाबा बालक नाथ प्रभात मंदिर, बस्ती जोधेवाल में नया साल बाबा जी के साथ के अंतर्गत एक विशाल चौकी का आयोजन किया गया। गद्दी नशीन भगत शिवांशु ठाकुर के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक समागम में हजारों की संख्या में पहुंची संगत ने बाबा जी के चरणों में नतमस्तक होकर नए साल की मंगलकामना की। समागम की शुरुआत बाबा की पावन ज्योति प्रज्वलित कर की गई। इसके उपरांत भजन गायक अश्वनी शर्मा और अंकुर लुंबा ने बाबा की महिमा का गुणगान किया। गायकों द्वारा प्रस्तुत पौणाहारी दे चिमटे दी छणकार जैसी मधुर भेंटों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। मंदिर कमेटी के प्रधान सुनील ठाकुर ने बताया कि नए साल के स्वागत हेतु मंदिर को विशेष रूप से विदेशी फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। संगत ने कतारबद्ध होकर बाबा के पावन स्वरूप के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस शुभ अवसर पर भगत शिवांशु ठाकुर ने संगत को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा के चरणों में जुड़कर ही जीवन का असली आनंद प्राप्त होता है। उन्होंने सबके अच्छे स्वास्थ्य, तरक्की और विश्व शांति की प्रार्थना की। मंदिर कमेटी द्वारा इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर मुख्य रूप से निशांत बेदी, सुनील कुमार सोनू, सतविंदर शर्मा, अश्विनी ठाकुर, रमेश बेदी, वीरेंद्र सरीन, विजय ठाकुर, करण बेदी, वरिंदर सरीन, मनीष शर्मा, दीपक शर्मा, संगम ठाकुर, मुकेश हुनी, करण वर्मा, रोहित, सन्नी, मन्नी, जतिन वर्मा और मनप्रीत कूका सहित भारी संख्या में सेवादार उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *