आप ने जारी की ब्लॉक कोआर्डिनेटरों की सूची, सिरोपा डाल किया सम्मान

लुधियाना| आम आदमी पार्टी द्वारा शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए ब्लॉक कोआर्डिनेटरों की सूची जारी करने के बाद, आत्म नगर से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने अपने हलके के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। एक विशेष समारोह के दौरान विधायक सिद्धू ने सफल प्रीत सिंह, जगप्रीत सिंह मक्कड़ और हर्ष कुमार को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें संगठन की मजबूती के लिए जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर विधायक सिद्धू ने कहा कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि ब्लॉक कोआर्डिनेटर सरकार की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों को सीधे जनता तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करेंगे। विधायक ने विश्वास जताया कि नई टीम पार्टी की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी। ब्लॉक कोआर्डिनेटर सफल प्रीत सिंह ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर जाकर प्रचारित करेंगे।इस दौरान जतिंदर सिंह सेवक, प्रिंस गंभीर और गुरदीप सिंह बत्रा सहित कई अन्य नेता रूप से उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *