स्वास्थ्य मंत्री ने चौक पर सफाई की, शपथ ग्रहण भी

भास्कर न्यूज | चिरमिरी/खड़गवां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान के अंतर्गत खड़गवां स्थित अटल चौक में विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अटल चौक परिसर की सफाई से की गई। मंत्री जायसवाल ने स्वयं झाड़ू लेकर सफाई कर उपस्थित लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि यह जन आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। इस दौरान शिक्षा विभाग के सहयोग से स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि खड़गवां क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और नारे लिखे पोस्टर लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। युवाओं ने मंत्री के साथ मिलकर चौक की सफाई की और यह संदेश दिया कि स्वच्छता ही सेवा है। सफाई अभियान के बाद उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। मंत्री जायसवाल ने सभी को संकल्प दिलाया कि वे अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सहयोग करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल खड़गवां के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के शिक्षक, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *