स्वास्थ्य मंत्री ने भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण:टीबी मरीजों को बांटे पोषण फूड बास्केट, आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनेगा मॉडल हेल्थ सेंटर

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने इलाज की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी नागरिकों को समय पर उचित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार सतत प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि बीजापुर के जंगल में प्रारंभ की गई आयुष्मान भारत योजना का फायदा अब पूरे देश में और सुदूर क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। इसके साथ ही श्याम बिहारी जायसवाल ने “निक्षय मित्र” योजना के तहत टीबी मरीजों को पोषण युक्त फूड बास्केट वितरित किए गए। आयुष्मान वय वंदना कार्ड बांटा गया स्वास्थ्य मंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया और जांगल के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड का वितरण भी किया गया। उन्होंने ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ को एक मॉडल हेल्थ सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए और उसके भवन की मरम्मत के लिए आवश्यक स्वीकृति प्रदान की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *