कोतवाली थाना में अलबर्ट एक्का चौक के पास रहने वाली महिला कारोबारी स्मिता जालान ने 85 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार अक्टूबर 2023 में विजय ढेरे और अवधेश कुमार उनके ऑफिस आए थे। खुद को पीएसआई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधि बताया। दोनों ने कहा कि उनकी कंपनी झारखंड और बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग से दवाओं की खरीद के लिए अधिकृत है। उन्होंने स्मिता की कंपनी से दवाओं की आपूर्ति में मदद मांगी। इसके लिए 85 लाख रुपए एडवांस देने को कहा। बताया कि माल अरिहंत ड्रग हाउस, वाराणसी से पीएसआई इंडिया के लिए भेजा जाएगा। अक्टूबर 2023 को 84,99,547 रुपए का माल भेजा गया। कई महीनों तक माल नहीं बिका। स्मिता ने पीएसआई और अरिहंत ड्रग हाउस से सरकारी आदेश की मांग की। जवाब मिला कि जल्द ऑर्डर आ जाएगा, लेकिन कोई ऑर्डर था ही नहीं। दोनों लगातार झूठ बोलते रहे। 20 अप्रैल 2024 को स्मिता ने सारा माल विजय और अवधेश के कहने पर वापस अरिहंत ड्रग हाउस, वाराणसी भेज दिया। कहा गया था कि 60 दिन में पैसा लौटा देंगे। लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी पैसा नहीं मिला। स्मिता का आरोप है कि दोनों ने झूठ बोलकर पैसा लिया और अब गबन कर भागना चाहते हैं। जिस खाते में पैसा लिया गया था, वह भी बंद हो गया है। सुप्रीम कोर्ट का डर दिखा कर 4.02 लाख रुपए ठगे पानी बिल अपडेट के नाम पर 8.63 लाख की ठगी सरकारी अफसर बन डराया नगर निगम कर्मी बन ठगा एचईसी सेक्टर-3 के रहनेवाले युगेश्वर पंडित से साइबर ठगों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर 4 लाख 2 हजार रुपए ठग लिए। इस संबंध में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसके अनुसार, 22 जून को पीड़ित को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सरकारी अफसर बताया। कहा कि युगेश्वर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट में है। गिरफ्तारी से बचना है तो तुरंत 4.02 लाख ट्रांसफर करो। डर कर युगेश्वर ने पैसे भेज दिए। रांची के अंकुर माहेश्वरी से साइबर ठगों ने पानी बिल अपडेट करने के नाम पर 8 लाख 63 हजार 88 रुपए की ठगी कर ली। उन्होंने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनके पास नगर निगम के नाम पर मैसेज आया, जिसमें एक मोबाइल नंबर पर बात करने को कहा गया। फोन करने पर एक फाइल डाउनलोड करने को कहा गया। फाइल का नाम Water Bill Update No-26 apk था। फाइल डाउनलोड कर भुगतान करते ही खाते से 5 बार में 8.63 लाख की निकासी हो गई।


