उज्जैन | भारत विकास परिषद सांदीपनी शाखा का स्वास्थ्य एवं एनीमिया स्वास्थ्य शिविर बुधवार को शासकीय हाई स्कूल खिलचीपुर मंगल कॉलोनी में हुआ। मीडिया प्रभारी शिवकुमार विजयवर्गीय ने बताया कि शिविर में निर्धन वर्ग के बच्चों एवं उनके अभिभावकों एवं क्षेत्र में निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। ओमप्रकाश गुप्ता रीजनल सेक्रेटरी सेंट्रल रीजन ने पर्यावरण सुरक्षा के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी 300 विद्यार्थियों को दी। शिविर में संस्था के संरक्षक ईश्वर पटेल, संस्था अध्यक्ष अनिल वैष्णव, सचिव मनीषा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अदिति साबू, राजेश पांडे्य, भगवतीप्रसाद साल्विया, नितिन पोल, शैलेंद्र पवार, सरोज यादव उपस्थित थीं।


