उज्जैन | अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा का निर्वाचन 21 दिसंबर 2025 को समाज की महानंदा नगर स्थित धर्मशाला नर्मदा मंगलम् पर होगा, जिसमें देश से 1500 समाजजन सम्मिलित होंगे। उज्जैन इकाई अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं महिला अध्यक्ष वंदना शकरगाय द्वारा बताया गया कि पूर्व में वर्ष 2016 में भी अखिल भारतीय महासभा के निर्वाचन कराने का दायित्व उज्जैन इकाई को दिया गया था। महासभा निर्वाचन अंतर्गत महासभा अध्यक्ष, महिला महासभा अध्यक्ष, युवा महासभा अध्यक्ष का निर्वाचन किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी मनोज पाराशर एवं तरुण पागरे द्वारा मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है। मतदान के पश्चात् परिणाम घोषित होंगे।


