सम्राट विक्रमादित्य बस्ती माधव नगर ने गठित की हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति

उज्जैन | विक्रमादित्य बस्ती माधव नगर (फ्रीगंज एवं दशहरा मैदान) द्वारा 4 जनवरी 2026 को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बस्ती के सभी हिंदू समाज एक स्थल पर एकत्र होकर सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं सहभोज कार्यक्रम मे सम्मिलित होगा। सम्मेलन के संबंध में बस्ती द्वारा संत विद्यासागर भवन फ्रीगंज में बैठक में मुकेश दिसावल, गोपाल गुप्ता एवं राकेश जाट की उपस्थिति में कार्यकारिणी का गठन किया गया। लक्ष्मीनारायण अग्रवाल संयोजक साशा जैन और कपिल राठौर को सह-संयोजक तथा अभिषेक गोयल को कोष प्रमुख बनाया गया। समिति कार्यालय का उद्घाटन संत एवं समाजजन के सानिध्य में 20 दिसंबर को रात्रि 8 बजे गोयल चैंबर्स, घंटाघर फ्रीगंज पर होगा। जानकारी लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *