बिहार सरकार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने शुक्रवार की भस्म आरती में सम्मिलित होकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। दर्शन के बाद श्रेयसी सिंह का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने सम्मान एवं अभिनंदन किया। इसी तरह भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकाल की भोग आरती का लाभ लिया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने श्री पाटीदार का स्वागत एवं सत्कार किया।


