अंबिकापुर | शहर के नवापारा स्थित गिरजा घर परिसर में रविवार को आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. अक्षरा दुबे द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। साथ ही मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सलाह दी गई। डॉ. अक्षरा केरलीय चिकित्सा व पंचकर्म विशेषज्ञ है। शिविर में 100 से ज्यादा मरीज पहुंचे। इसमें मौसम बीमारी के अलावा बीपी, शुगर के ज्यादा केस थे। उन्होंने इस तरह के रोग से पीड़ित लोगों को आयुर्वेद पद्धति से इलाज बताईं।


