स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित:गंदे पानी से भरे हुए गड्ढों का पानी निकासी कराकर एंटीलार्वा के लिए दवा का करें छिड़काव: कलेक्टर

जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने कहा कि जलभराव के क्षेत्रों का सर्वे कर एन्टीलार्वा गतिविधियों को बढाने पर विशेष ध्यान दें। गंदे पानी से भरे हुए गड्ढों को नगर निगम एवं नगर पालिका से समन्वय करते हुए पानी निकासी कराकर एंटीलार्वा के लिए दवा छिड़काव कराएं। उन्होंने कहा कि मलेरिया स्लाइड कलेक्शन बढ़ाने के साथ ही चिकित्सा संस्थानों के सभी खिड़कियों में जाली लगवाएं। ये बात मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार कर जिले को अग्रणीय जिलों की श्रेणी में लाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने चिकित्सा संस्थानों पर संस्थागत प्रसव को बढ़ाने, आयुष्मान कार्ड के पात्र लाभार्थियों की शत प्रतिशत ई केवाईसी एएनएम व आशा सहयोगिनी के माध्यम से करवाने, आयुष्मान कार्ड वितरण करने की बात कही। उन्होंने बीएसके टीमों को सभी स्कूलों में जाकर स्क्रीनिंग कार्य पूर्ण करने, एनीमिया की रोकथाम के लिए पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की समय पर प्रसव पूर्व जांचें करवा कर उपचार से लाभान्वित करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर ने माह जनवरी 2025 तक विभागीय कार्यक्रमों और योजनाओं के तहत निर्धारित स्वास्थ्य सूचकांकों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीटीओ डॉ. अविरल कुमार ने क्षय नियंत्रण कार्यक्रम एवं अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. बीएल मीना ने परिवार कल्याण कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट के संबंध में अवगत कराया । सभी चिकित्सा संस्थानों पर होने चाहिए संस्थागत प्रसव जिला कलक्टर ने क​हा कि प्रत्येक चिकित्सा संस्थान पर संस्थागत प्रसव कराएं।। ऐसे चिकित्सा संस्थान जो स्वयं के भवन में संचालित हैं व सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं, उन्हें डिलीवरी प्वाइंट के रूप में चिन्हित किया जाए और ऐसे चिकित्सा संस्थान पर 24 घंटे प्रसव सुविधाएं उपलब्ध रहें। अधिकारी मॉनीटरिंग करके डाटा एंट्री ऑपरेटर सही कराएं डेटा रिपोर्टिंग जिला कलेक्टर डाॅ. अमित यादव ने चिकित्सा अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग करके डाटा एंट्री ऑपरेटरों से सही डेटा रिपोर्टिंग कराएं। उन्होंने कहा कि परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत दो बच्चों पर नसबंदी करवाने के लिए योग्य दंपतियों को प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने विभाग द्वारा लगाये जाने वाले परिवार कल्याण शिविरों में सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने तथा मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत जिले की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *