झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र में भारत विकास परिषद ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवपुरा के 90 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सियाराम नागर, अतिथि पीईईओ कीर्ति बाला सोनी और भामाशाह राहुल माहेश्वरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सियाराम नागर ने अपने संबोधन में कहा कि भामाशाहों और संगठनों के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को सहायता मिलती है। परिषद के अध्यक्ष आशीष खंडेलवाल ने भारत विकास परिषद की नीतियों और सेवा कार्यों की जानकारी दी।
सचिव डॉ. देवीशंकर नागर ने इस अवसर को सेवा और संस्कार का प्रतीक बताया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय के सभी बच्चों को स्वेटर प्रदान किए गए। अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम अग्रवाल ने भारत विकास परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान परिषद के सदस्य कमलेश मीणा, गोपेश मानस, दीपू धाकड़, विद्यालय परिवार से देवेंद्र पारीक, सुरेंद्र मीणा, प्रवीण चौधरी, धर्मचंद शर्मा, हंसराज पांचाल, गरिमा गौड़, शीला मालव, परसराम सेन और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


