भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब पिछड़ा वर्ग विकास और वित्त निगम (बीएसीएफआईएनसीओ) लुधियाना द्वारा पंजाब पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की सेवा के हित में बेरोजगारों को सस्ती ब्याज दरों और स्व-रोजगार के लिए ऋण प्रदान किया जा रहा है। पंजाब पिछड़ा वर्ग बीएचओ विकास और वित्त निगम के कार्यालय में जिला सामाजिक न्याय, अधिकारिता व अल्पसंख्यक के चेयरमैन रणवीर सिंह ने अफसरों के साथ मीटिंग की। योजनाओं का लाभ देने के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर भवन लुधियाना में कैंप आयोजित किया गया था। 30 लाभार्थियों को डेयरी फार्मिंग, होजरी इकाइयों, किराना स्टोर, हार्डवेयर स्टोर और इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक् ट्रॉनिक्स जैसे 75 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए थे। बैठक में स्व-रोजगार व्यवसाय के लिए बिक्री और मरम्मत आदि के लिए ऋण को मंजूरी दी गई। इस अवसर पर जिला फील्ड अधिकारी बैकफिनको जगदीप सिंह, सांख्यिकी सलाहकार लुधियाना प्रवीण, जसपाल सिंह , एपीए जिला विकास अवतार सिंह और लीड बैंक मैनेजर लुधियाना सरबजीत सिंह ने भाग लिया।


