रांची|शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद आईएएस विनय कुमार चौबे को हजारीबाग जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। एसीबी ने चौबे को शराब घोटाला मामले में 20 मई को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वे न्यायिक हिरासत में है। विनय चौबे को एसीबी ने एक और मामले हजारीबाग में खास महाल जमीन घोटाला में भी आरोपी बना दिया है। इस वजह से उन्हें हजारीबाग जेल में शिफ्ट करने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है।


