हजारीबाग में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत:कटकमसांडी में खेत में जुताई के दौरान हुआ हादसा, पिछले साल हुई थी शादी

हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के बाझा ग्राम पंचायत में सोमवार को एक दुखद हादसा हुआ। खेत में जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से 28 वर्षीय युवक सरजू केशरी उर्फ राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। राकेश अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर खेत के कीचड़ में फंस गया। उसे निकालने की कोशिश के दौरान अचानक ट्रैक्टर का इंजन ऊंचा उठ गया। राकेश हैंडल के पास था और ट्रैक्टर के नीचे दब गया। भारी प्रयास के बाद लोगों ने राकेश को बाहर निकाला घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भारी प्रयास के बाद उन्होंने राकेश को बाहर निकाला। उसे तुरंत कटकमसांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश एक गरीब किसान परिवार से था और सुरेश केशरी का पुत्र था। पिछले वर्ष ही उसकी शादी हुई थी। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत की खबर से पूरे गांव में शोक छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई सहायता की पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *