भास्कर न्यूज | हजारीबाग बीएसएफ प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, मेरू कैंप, हजारीबाग में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में जुड़े। देश के 45 स्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 18 वें संस्करण में 61000 युवाओं को रोजगार से जोड़ते हुए नियुक्ति पत्र दिया गया ।कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाभुकों ने वर्चुअल रुप में सुना। हजारीबाग में 463 अभ्यर्थियों में से 223 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया। बीएसएफ प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, मेरू कैंप में रोजगार मेले का 18 वां संस्करण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 61,000 लोगों को वर्चुअल नियुक्ति पत्र दिये। सभी अभ्यर्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामना दिया। इन्होंने अभ्यर्थियों को मूल मंत्र दिया कि नागरिक देवों भव: की भावना से देश की सेवा करें। भारत दुनिया के युवा देश में एक है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार कई स्तर पर काम कर रही है। दुनिया का भरोसा भारत पर बढा है। देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। 2047 तक भारत विकसित देशों की सूची में शामिल होगा। हजारीबाग में जिन 463 अभ्यर्थियों में से 223 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया उसमें बीएसएफ के 184, सीआरपीएफ के 14, एसएसबी के 7, आईटीबीपी के 7 और असम राइफल के 11 सफल अभ्यर्थी शामिल है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कई चयनित युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र बांटा। मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के युवाओं को बड़ी सौगात रोजगार के माध्यम से प्रदान कर रहे हैं। आप सरकारी नौकरी से देश की सेवा की शुरुआत करने जा रहे हैं। विकसित भारत बनाने में आपका सहयोग महत्वपूर्ण होगा। भारत युवा शक्ति के जरिए दुनिया से लोहा मनवा रहा है। देश विश्व के सामने पांचवी शक्तिशाली देश बनकर उभर रहा है। देश में आधारभूत संरचना का विकास हो रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र का दायरा बढ़ा है। चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए संबोधित किया ।इस दौरान युवाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला। सफल अभ्यर्थियों का कहना है की पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने का मौका मिला है। जीवन भर यादगार रहेगा। सभी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल पर रोजगार मेला का आयोजन हुआ है। केंद्र सरकार के प्रयास से रोजगार मिला है। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।नियुक्ति पत्र पाने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे में खुशी देखने को मिला। सभी ने कहा कि विकसित भारत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करेंगे ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा हो सके। केंद्रीय मंत्री ने कई चयनित युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र बांटा


