रांची| प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन के 10 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को राज्य के सभी नगर निकायों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगरीय प्रसाशन निदेशालय की निदेशक नैंसी सहाय ने कहा कि राज्य में शहरी आवास विहीन एवं वंचितों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का शुभारंभ किया गया है। पात्र लाभुक अपने नगर निकाय में अथवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


